Anuppur News: केले में लगाया गया था हाईवोल्टेज करंट, ऐसे खुला हाथी की खौफनाक हत्या का राज

Anuppur News: हाथी बाड़ी में लगे केले को खाने गया हुआ था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में को एक हाथी (Elephant) की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया हैं।

कांसा गांव में हाथी बाड़ी में लगे केले को खाने आया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Elephant dies due to electric shock Anuppur

जानकारी के अनुसार दो हाथी कांसा गांव के आसपास विचरण कर रहे थे। वह गुरुवार सुबह कांसा के वार्ड नंबर 13 निवासी लालजी कोल पिता हरदीन कोल की बाड़ी में जा पहुंचे। हाथी यहां केले की फसल खाने लगे। लालजी कोल ने अपने खेत के चारों ओर हाईटेंशन लाइन से करंट के तार लगाए हुए था। जैसे ही दोनों हाथी लालजी के बाड़ी में पहुंचे। एक हाथी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शहडोल से डॉग स्क्वायड को बुलवाया। डॉग स्क्वायड की मदद से आगे की कार्रवाई की गई। वहीं लालजी कोल से पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने खेत के चारों तरफ करंट का जाल बिछाया था। इसमें फंसने से हाथी की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपी को वन्य प्राणी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

डीएफओ एसके प्रजापति के जानकारी अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। मुकुंदपुर जू और संजय टाइगर रिजर्व सीधी से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। शुक्रवार की सुबह हाथी का पीएम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+