Anuppur news: ट्रेन से कट कर मादा भालू सहित दो शावको की मौत, भोजन की तलाश में पहुंच गए थे रेल ट्रैक

Anuppur news: मध्य प्रदेश के अनूपपुर वन परिक्षेत्र जैतहरी के उमरिया बीट अनूपपुर-बिलासपुर रेल खंड के मध्य जरेली गांव के नजदीक विचरण कर जंगल जा रहें मादा भालू और उसके दो शावक की मालगाड़ी से कटने से मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना स्टेशन मास्टर तक पहुंची फिर वन विभाग का मैदानी अमला के साथ जिले के अनूपपुर वन मंडलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत तीनों भालुओं के शवों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू हुई।

Anuppur-Two-cubs-including-female-bear-died-on-rail-track

मृत शवों का वन डिपो जैतहरी में पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्डम के बाद वन अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि वन परिक्षेत्र जैतहरी के उमरिया, वेंकटनगर, धनगवां, लपटा, बीड़ सहित अनेको बीटों में भालू की संख्या अधिक है जो देर शाम-रात होने पर भोजन की तलाश में आसपास निकलकर विचरण करते हैं और सुबह होते ही जंगल में चले जाते हैं।

बुधवार- गुरूवार की रात मादा भालू अपने दो शावको के साथ विचरण करने बाद रेल लाइन पारकर जरेली गांव के आसपास भोजन की तलाश में खाने बाद सुबह होने पर जंगल वापस जा रहें थे तभी वेंकटनगर की ओर से आ रहीं अज्ञात मालगाडी से टकराने पर तीनों की मौत हो गई। इसके पूर्व भी इसी स्थल के आस-पास एक भालू की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हो चुकी हैं। ज्ञात हो कि यह क्षेत्र भालू के विचरण का होने एवं अनूपपुर-बिलासपुर रेल खंड के मध्य तीन रेल लाइन होने के कारण अक्सर वन्यप्राणियों की ट्रेनों की चपेट में आकर मौत हो जाती है।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+