Anuppur News: 5 दिन का है अल्टीमेटम, वरना अनूपपुर में इस वजह से थाने खड़े हो जाएंगे ऑटो-बस
Anuppur News: एमपी के अनूपपुर जिले भर में चल रही बसों और ऑटो चालकों को अब अपने वाहनों पर वाहन स्वामी का नाम व मोबाइल नंबर,परमिट की जानकारी के साथ कंट्रोल रूम अनूपपुर का मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही वर्दी नेमप्लेट लगाना भी जरूरी होगा।
यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित यातायात मुहैया करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सभी वाहन चालकों को 5 दिन का समय निर्देश के पालन हेतु दिया गया है। समय पर निर्देश का पालन ना किए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यातायात प्रभारी ने बुधवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर के प्रमुख स्थानों बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, समतापुर तिराहा सहित अन्या स्थानो पर समस्त बस और ऑटो चालकों को सख्त निर्देश देते हुए समय पर नियमों का पालन करने की बात कहीं। इसके साथ ही पम्पलेट वितरित कर बाईक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने के प्रति भी आमजन को जागरूक किया।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications