Anuppur news : सांधा तिराहा के पास हादसा, कार से टकराई तेज रफ्तार Ambulance, पांच लोग घायल

Anuppur news : जिले के कोतवाली थाना इलाके में ओमनी एंबुलेंस और कार की टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं कार का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं। खबर अनुसार, ओमनी एंबुलेंस बैकुंठपुर से शहडोल जिले तरफ जा रही थी।

Car and Ambulance Anuppur

वहीं अनूपपुर से कार कोतमा की ओर जा रही थी। तभी सांधा तिराहा के पास दोनों की भीषण एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 25 वर्ष के सोनू खान और सोनू केवट, 28 वर्ष के सत्येंद्र और प्रखर के साथ 26 वर्ष के बेटू कुशवाह घायल हो गए। ये सभी शहडोल के निवासी हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया।

कार गाड़ी की कोई सूचना नहीं

इलाज के बाद सभी को शहडोल रेफर कर दिया है। वहीं बताया गया कि एंबुलेंस के ड्राइवर को गंभीर चोट आई हैं। बता दें कि एंबुलेंस की सर्विसिंग लगवाने के लिए बैकुंठपुर गए थे तभी वहां से वापस लौटते समय यह एक्सीडेंट हुआ है। फिलहाल किसी की भी मौत की खबर नहीं है। कार गाड़ी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार गाड़ी में कोई नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+