Anuppura News : किसान की करंट से मौत, जंगली सुअरों के शिकार के लिए बिछाए थे तार
Anuppur news : जिले के चचाई थाना इलाके के नगर परिषद बरगवां में 11 केवी बिजली चोरी कर लगाए गए धारा प्रवाहित तार से 1 बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान अपने पुत्र के साथ खेत में लगे धान की रखवाली करने जा रहा था। लाइट से किसान का हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह जल गए हैं।

बताया गया की बरगवां निवासी रामस्वारथ राजभर ग्राम पंचायत से किलोमीटर दूर पट्टे के खेत में धान की फसल लगाई है, जो पकने के करीब है। रामस्वारथ राजभर काखेत जंगली क्षेत्र से लगा हुआ है। इसलिए जंगली सूअर अक्सर खेतों की फसलों को चौपट कर देते हैं। यही वजह है कि रामस्वारथ राजभर अपने पुत्र के साथ खेत की रखवाली करने के लिए शनिवार रात लगभग 9 बजे घर से निकला। किसान बेटा और पिता आपस में बात करते हुए पैदल अपने खेत जा रहे थे।
सूअर के शिकार के लिए लगाया गया था करंट
क्षेत्र के हनुमान मंदिर से लगे हुए नाहर के किनारे रास्ते में बिजली प्रवाहित जीआई तार लगे हैं। रामस्वारथ राजभर उन करंट से जाकर टकरा गया, जिससे अचानक ऐसी चिंगारी उठी कि बुजुर्ग किसान गिरकर तड़पने लगा। पिता को करंट के शिकार होते देख बदहवास बेटे ने टॉर्च जलाकर देखा तो पता चला कि बांस का खूंटा गाड़ते हुए उसमें लाइट चोरी कर जीआई तार फैला रखा था, जिससे सुअर का शिकार किया जा सके। बुजुर्ग किसान रामस्वारथ के मौत की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।












Click it and Unblock the Notifications