MP Election 2023: अमरकंटक में बनेगा नर्मदा कॉरिडोर,मां नर्मदा की रुद्राभिषेक कर CM शिवराज ने की घोषणा
MP Election 2023
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में नर्मदा लोक बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा मध्य प्रदेश के लिए भाग्यशाली आकर्षण हैं। मां नर्मदा एमपी को समृद्ध बना रहा हैं। मां नर्मदा के आशीर्वाद से हमें पीने का पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में पौधा रोपण भी किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि करोड़ लोग मां नर्मदा की पूजा अर्चना करते हैं। उपलब्धता को देखते हुए एक भव्य मां नर्मदा लोक की स्थापना होगी। मां नर्मदा महालोक बनेगा तो करोड़ों लोग अमरकंटक आएंगे। अमरकंटक में जगह सीमित है। सीएम शिवराज बोले आप सबके समर्थन से यह घोषणा करता हूं एक नया शहर सैटेलाइट शहर अमरकंटक को बनाया जाएगा। यह सेटेलाइट शहर नीचे बनेगा जो अमरकंटक का दर्शन कर नीचे होटल, खाने-पीने के सभी तरह की दुकानें खोली जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा यह नए अमरकंटक होगा। मां नर्मदा की आशीर्वाद से। सीएम शिवराज ने अमरकंटक काॅरिडोर के लिए 100 करोड़ स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने अमरकंटक को पवित्र बनाए रखने के लिए उद्गम मन्दिर परिसर से दूर नया अमरकंटक सिटी बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार को पहुंचे थे। गुरुवार को अनूपपुर में तुलसी महाविद्यालय से अमरकंटक तिराहे तक रोड शो किया। इसके साथ ही पुलिस ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान जनसभा का संबोधित करने के बाद पोड़की में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अमरकंटक रात्रि विश्राम के बाद 10 अगस्त की सुबह मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमरकंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक भी किया। सीएम शिवराज ने पूजा अर्चना के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा एमपी के खुशहाली की कामना की।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 साल पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में सर्किट हाउस के पीछे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजाति के 75 पौध रोपित किए।












Click it and Unblock the Notifications