जेठ से अवैध संबंधों के लिए पति को उतारा मौत के घाट, खेत में छिपाया शव

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बड़े भाई और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर युवक का शव खेत से बरामद कर लिया गया है।

wife killed husband for illicit relationship

पत्नी ने थाने में लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जयंतोली निवासी समरपाल पुत्र करन सिंह एक जुलाई से लापता था। समरपाल की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट हसनपुर कोतवाली में दी थी। ग्रामीणों के शक होने पर पुलिस ने समरपाल की के बड़े भाई पप्पू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि समरपाल की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे, लेकिन समरपाल दोनों के अवैध संबंधों के बीच में बाधा पहुंचाता था।

बाधा बने पति को उतारा मौत के घाट

पप्पू और समरपाल की पत्नी ने अपने बीच की बाधा को दूर हटाने के लिए समरपाल की हत्या का प्लान बनाया और एक जुलाई को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में दबा दिया था। मंगलवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई पप्पू की निशानदेही पर समरपाल का शव गन्ने के खेत से बरामद किया। सीओ हसनपुर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी और भाई को पुलिस हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+