UP News: जुए में हारने पर पति ने पत्नी को रख दिया गिरवी, महिला के भाई ने आकर बचाई लाज, मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमरोहा की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसका पति दिल्ली में जुआ खेलने के दौरान जुए में हार गया। जुए में हारने के बाद उसने उसे दिल्ली में गिरवी रख दिया और घर वापस लौट आया।

महिला का कहना है की जानकारी मिलने के बाद जब उसका भाई वहां पहुंचा तो किसी तरह जुआड़ियों के कब्जे से उसे छुड़ाकर वापस लाया। वापस आने के बाद ससुराल पहुंचने पर उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

up-news-husband-mortgages-wife-after-losing-in-gambling-in-amroha

दरअसल, यह मामला अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली किसान के बेटी की शादी तीन साल पहले देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

महिला का आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले 15 लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। उसने कहा कि उसके बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटियों को जन्म देने के बाद उसका पति उसे दिल्ली में लेकर चला गया।

आरोप लगाया कि इस दौरान भी उसके पति और उसके ससुराल के लोगों द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति जुआ खेलने का आदी था और दिल्ली में जुआ खेलने के दौरान वह काफी रुपए हार गया।

जुआ में हारने के बाद उसने विवाहिता को ही गिरवी रख दिया और दिल्ली से अपने घर वापस लौट आया। उसके बाद इसकी जानकारी विवाहिता के भाई को हुई तो वह दिल्ली से जुआड़ियों के चंगुल से मुक्त कराकर वापस ले आया।

विवाहिता द्वारा आरोप लगाया गया कि ससुराल आने पर करीब 6 माह पहले ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और देवर ने भी उसके साथ छेड़खानी की। उसके बाद लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद से ही विवाहिता अपने पिता के घर रहती है।

मामले में विवाहिता द्वारा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत की गई शिकायत के आधार पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस मामले में पति समेत ससुराल के कुल 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+