टिफिन में मिला Non-Veg खाना, प्रिंसिपल ने छात्र का नाम स्कूल से काट दिया
Non-Veg खानाा
Amroha School Incident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नर्सरी कक्षा के बच्चे के टिफिन में नॉनवेज फूड होने की वजह से छात्र को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार इस अमरोहा स्थित प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के खिलाफ यह कार्रवाई की है। यह घटना तब सामने आई जब छात्र की मां ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल और छात्र की मां के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो में प्रिंसिपल कह रहे हैं कि हम ऐसे बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते हैं जिनके अंदर इस तरह की नैतिकता है, ये हमारे मंदिरों को तोड़ेंगे, स्कूल में नॉनवेज लाएंगे।

इस्लाम धर्म की बात करता है
प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि छात्र कक्षा में सभी को नॉनवेज खिलाने की बात करता है और लोगों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित करने की बात कहता है। यही नहीं प्रिंसिपल आरोप लगाते हैं कि छात्र ने कहा कि अगर उसकी मां मना करेगी तो भी वो नॉनवेज खाना स्कूल लाएगा।
हालांकि महिला ने इन आरोपों को खारिज किया है। महिला का कहना है कि मेरा बेटा सिर्फ 7 साल का है, वह शायद ये सब बात करना तो दूर समझता भी नहीं है, जिसपर प्रिंसिपल कहते हैं कि वह यह सब घर में सीखता, अपने माता-पिता से सीखता है।
स्कूल में हिंदू-मुस्लिम
यही नहीं प्रिंसिपल कहते हैं कि छात्र के नाम को स्कूल के रजिस्टर से काट दिया गया है क्योंकि दूसरे बच्चों के माता-पिता को उससे दिक्कत थी। बच्चे की मां कहती हैं कि स्कूल में छात्र देश में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस करते हैं।
महिला दूसरे छात्र पर आरोप लगाती है कि वो मेरे बेटे को मारता है, अक्सर वह उसे परेशान करता है। इसपर प्रिंसिपल कहते हैं कि महिला इस तरह के आरोप दूसरे छात्रों पर लगाकर गुमराह करना चाह रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 7 मिनट के वीडियो पर अमरोहा पुलिस का कहना है कि डीआईओएस ने इस मामले में कार्रवाई की है और तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जोकि इस मामले की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications