अमरोहा: जादूगर की नकल करते हुए बच्चे ने अपने ही कपड़ों में लगा ली आग, मौत
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने जादूगर का करतब देखने के बाद उसकी नकल करते हुए अपने ही कपड़ों में आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेल-खेल में बच्चे ने अपने कपड़ों में आग लगा ली
दरसअल, मामला जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र का है, जहां पर कामिल का सात वर्षीय बेटा सलीम अपने हम उम्र बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में उसने अपने कपड़ों में आग लगा ली। इससे सलीम बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई।
जादूगर की नकल करने के चक्कर में हुआ हादसा
ग्राम प्रधान इमरान अली के मुताबिक, तीन दिन पूर्व गांव में जादूगर आया था। उसने कपड़े में आग लगाने का करतब किया था। इसकी नकल करते हुए ही सलीम ने अपने कपड़ों में आग लगा ली और वह गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन-फानन में नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications