अमरोहा में 'INDIA' गठबंधन प्रत्याशी की जनसभा में आप-सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, देखें Video

INDIA alliance candidate in Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान मंच पर बैठने को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में आप, कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

वरिष्ठ नेताओं के मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यकर्ता एक दूसरे को धक्का देते नजर आ रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

india-alliance-candidate-assaulted-in-public-meeting-in-amroha

बताया जा रहा है कि जिस समय कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। उसे समय वहां पर अमरोहा के प्रत्याशी दानिश अली और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता किसी की बात नहीं माने और काफी देर तक कार्यकर्ताओं में हाथापाई होती रही। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की मारपीट करने वाले कुछ लोग लाल टोपी तो कुछ लोग सफेद टोपी पहने हुए हैं। इसके अलावा अधिकतर लोग बगैर टोपी लगाए हुए हैं। फिलहाल अब कई लोगों द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नेता के सामने मारपीट करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बीएसपी को बताया भाजपा की B टीम
अमरोहा लोकसभा सीट से प्रत्याशी दानिश अली ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी की भी टीम है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मायावती के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों का चयन सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा किया गया।

देखें Video-

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रत्याशी दानिश अली ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा में आए थे। अमरोहा में उनके चेहरे पर हताशा साफ दिखाई दे रही थी। यही कारण है कि सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था कि अली को 'भारत माता की जय' कहने में आपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+