UP Election : क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अमरोहा में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील

अमरोहा, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। अमरोहा में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में शमी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। बता दें, यूपी में जिन 9 जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ, उनमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर शामिल हैं। यूपी में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले गए थे, जिसमें 60.17 फीसदी मतदान हुआ था।

Recommended Video

    Uttar Pradesh, Uttarakhand और Goa में कैसी रही Voting, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    cricketer Mohammed Shami cast his vote during second phase of Assembly elections in Amroha

    बता दें, आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मार्की खिलाड़ियों में रखा गया था यानी उन खिलाड़ियों की सूची में जिन पर पहले बोली लगाई जाएगी। शमी को इस नीलामी में गुजरात टाइटंस ने अपना साथ जोड़ा है। इस टीम ने शमी के लिए 6.25 करोड़ रुपए की रकम अदा की है। शमी के लिए आईपीएल ऑक्शन में चार टीमों ने लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में गुजरात ने बाजी मारी।

    अमरोहा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। अमरोहा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आती है। 2017 में अमरोहा में कुल 37.10 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में समाजवादी पार्टी से महबूब अली ने बहुजन समाज पार्टी के नौशाद अली को 15042 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं कुंवर दानिश अली, जो बहुजन समाज पार्टी से हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कंवर सिंह तंवर को 63248 से हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+