Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला सिपाही वर्षा राठी को महंगा पड़ा वर्दी में VIDEO बनाना, नौकरी पर खतरा!

अमरोहा, 09 सितंबर : यूपी में पुलिसकर्मियों को वर्दी में वीडियो, रील्स बनाना काफी भारी पड़ रहा है। ताजा मामला अमरोहा जिले है, जहां एक महिला सिपाही वर्षा राठी को वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। महिला सिपाही को पहले लाइन हाजिर किया गया था, लेकिन एडीजी ने इसे नाकाफी मानते हुए सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। बता दें, सिपाही वर्षा राठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोवर्स हैं। वह अपने वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। बीते दिनों वर्दी में वायरल हुए वीडियो के बाद यह कार्रवाई हुई है।

ADG ने पुलिसकर्मियों के लिए जारी की एडवाइजरी

ADG ने पुलिसकर्मियों के लिए जारी की एडवाइजरी


बरेली जोन के एडीजी राजकुमार के आदेश पर अमरोहा की महिला सिपाही वर्षा राठी को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीजी ने इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एडीजी ने इससे पहले बरेली के प्रेम नगर थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार को डायरेक्ट सस्पेंड कर दिया था। जोन में पिछले एक दशक में यह पहला मामला था, जब एडीजी स्तर से सीधे किसी इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया हो। इसके अलावा मुरादाबाद की एक महिला सिपाही को भी सस्पेंड किया था।

अमरोहा की सिपाही वर्षा राठी की वर्दी में रील्स हुई थी वायरल

अमरोहा की सिपाही वर्षा राठी की वर्दी में रील्स हुई थी वायरल

अमरोहा में नगर कोतवाली में तैनात सिपाही वर्षा राठी ने वर्दी में कई फिल्मी गानों पर रील्स बनाई थीं। ये रील्स उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद अमरोहा के एसपी आदित्य लांग्हे ने 2 सितंबर को वर्षा राठी को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने वर्षा राठी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। एडीजी के आदेश पर अमरोहा के एसपी गुरुवार रात सिपाही वर्षा राठी को सस्पेंड कर दिया।

2015-16 बैच की महिला सिपाही हैं वर्षा राठी

2015-16 बैच की महिला सिपाही हैं वर्षा राठी

वर्षा राठी 2015-16 बैच की महिला सिपाही हैं। वर्षा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह किसी स्टार से कम नहीं हैं। वर्षा के इंस्टाग्राम पर एक लाख 32 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वर्षा अपने इंस्टाग्राम पर अब तक करीब 250 पोस्ट कर चुकी हैं।

मुरादाबाद में तैनात महिला सिपाही रजनी पर भी गिरी गाज

मुरादाबाद में तैनात महिला सिपाही रजनी पर भी गिरी गाज

बता दें, यूपी में ही एक और महिला सिपाही रजनी को भी वर्दी में रील्स बनाने के चक्कर में सस्पेंड किया गया है। रजनी मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाएड में तैनात थीं। एडीजी के आदेश पर ही उन्हें सस्पेंड किया गया है। रजनी ने फिल्मी गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। यह वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी ने महिला सिपाही को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+