Amroha News: आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर किया हमला, पहले भौंकते हुए दौड़ाया फिर गिरते ही लगे नोचने
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अमरोहा जनपद में कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने के चलते मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। घायल बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वही आवारा कुत्तों के हमले को लेकर इलाके के लोग डरे नजर आ रहे हैं।

यह पूरा मामला अमरोहा नगर कोतवाली के जामा मस्जिद इलाके का बताया जा रहा है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बच्ची गली में जा रही थी इसी दौरान आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे भौंकना शुरू किया। उसके बाद बच्ची भागने लगी। मासूम बच्चे उनसे बचकर एक घर का दरवाजा खटखटाती है लेकिन दरवाजा नहीं खुलता है।
उसके बाद उसे दरवाजे से दीवाल से सटकर बच्ची भगाने का प्रयास करती है लेकिन तभी एक कुत्ता बच्ची को पकड़ लेता है। कुत्ते के पकड़ने के बाद मासूम बच्ची गिर जाती है उसके बाद कुत्ते उसे नोचने लगते हैं।
आधा दर्जन कुत्ते उसे नोच रहे होते हैं इसी बीच एक शख्स चिल्लाते हुए आता है और कुत्ते भाग जाते हैं। उसके बाद बच्चे को उठाकर वह शख्स एक महिला के पास ले जाता है। बताया जा रहा है कि बाद में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी बता दें की आवारा कुत्तों द्वारा हमले किए जाने से जुड़ा अमरोहा में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी आवारा कुत्तों के हमले के चलते दो बच्चों की मौत हो चुकी है। फिलहाल आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के चलते इलाके के लोग भयभीत हैं।












Click it and Unblock the Notifications