UP: ईद के दिन जेल में पति से मिलने आई बीवी नहीं लाई नया कुर्ता तो दिया तीन तलाक
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तीन तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद हत्यारोपी पति से मिलने पहुंची पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दरअसल, पत्नी का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह ईद-उल-अजहा पर पहनने के लिए नया कुर्ता पायजामा लेकर नहीं गई थी। यह बात पति को नागवार लगी और उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिलहाल पीड़ित पत्नी की तहरीर पर गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पति करता है शक, मारता है ताने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के नौनेर गांव का है। गांव निवासी मुर्शीदा अपने पति जुल्फिकार उर्फ कलवा के साथ रहती थी। लेकिन वर्ष 2014 से उसका पति मुरादाबाद जेल में बंद है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने चार बच्चों का भरण पोषण करती है। साथ ही वह समय-समय पर जुल्फिकार से मिलाई के लिए जेल भी जाती है लेकिन पति उस पर शक करता है और ताने मारता है।

नहीं दिया कुर्ता पायजामा तो पति ने दिया तलाक
आरोप है कि 11 अगस्त को वह अपने पति से मिलने मुरादाबाद जेल गई थी। तंगी के चलते मुर्शीदा पति के लिए ईद-उल-अजहा पर पहनने को नया कुर्ता पायजामा लेकर नहीं गई। जिसपर जुल्फिकार भड़क गया। उसे बुरा भला कहना शुरू कर दिया। गुस्साए पति ने मिलाई के दौरान उसे तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने समझाने की कोशिश तो गाली देता रहा। बाद में पत्नी ने गांव के साजिद और आसिफ को समझाने के लिए जेल भेजा लेकिन पति नहीं माना।

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
आरोप है कि एक कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखकर पत्नी को भेज दिया। इसके बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ। जिसपर दो दिन पहले महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। रविवार को एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है, 'हमने मुस्लिम महिलाओं (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 के तहत मामला दर्ज किया है'। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications