पाकिस्तान बॉर्डर पर लहराएगा एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा, 460 फीट होगी इस राष्ट्रध्वज की ऊंचाई
अमृतसर।
हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। इस तिरंगा झंडे की ऊंचाई 460 फीट है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास प्रपोजल भेजा गया। अधिकारियों का कहना था कि, अब से पहले तक जीरो लाइन से 200 मीटर की दूरी पर मौजूद तिरंगा पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जिसे 100 फीट और ऊंचा किए जाए। इसके अलावा यहीं मार्च 2017 में स्थापित किए गए देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का वजन 55 टन था। वहीं, झंडे की लंबाई 120 तथा चौड़ाई 80 फीट थी। जिसे फिर एनएचएआई ने 100 फीट और ऊंचा करने की मंजूरी केंद्र से मांगी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

पाकिस्तान का झंडा अभी तक हमसे ऊंचा था
यह चौंकाने वाली बात है कि, पाकिस्तान से लगते अटारी बाॅर्डर के उस पार हरे रंग का झंडा हमारे तिरंगे से ज्यादा ऊंचा लहराता रहा है। वह झंडा पाकिस्तान का ही राष्ट्रीय ध्वज है। जहां हमारा ध्वज गैलरी में बैठने वालों को दिखाई नहीं देता था। वहीं, पाकिस्तान का 400 फीट ऊंचा झंडा दिखाई दे जाता था। इसको लेकर दर्शकों ने कई बार ऐतराज जताया। जिसके बाद सरकार ने बात मानी और तिरंगे की उंचाई बढ़वाई।

कश्मीर में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा
देश में ऊंचे राष्ट्रध्वज कई जगहों पर फहराए जा चुके हैं। अब 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। यह राष्ट्रीय ध्वज 100 फीट ऊंचा है, जो कि घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग पर फहराया गया है। इससे पहले यहां इतना ऊंचा झंडा नहीं लगा। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि, आगामी 15 अगस्त को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार यहां रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गुलमर्ग में तैनात भारतीय सेना के कैप्टन अक्षय शाह ने बताया कि, कश्मीर के बच्चों में तिरंगे को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने कहा- यह हमारे लिए भी ड्रीम प्रोजेक्ट था कि यहां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। यह जगह पंजाल रेंज के काफी नजदीक है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि, बड़ी संख्या में बच्चे समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। वहीं, बच्चों ने "जय हिंद" के नारे लगाए और "सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा" गाया। इस दौरान कई बच्चों ने बड़ा होकर सेना में शामिल होने की ख्वाहिश भी जताई।

श्रीनगर के लाल चौक पर भी अब तिरंगा दिखा
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी कुछ दिनों से तिरंगे के रंग वाली लाइटिंग देखी जा सकती है। यहां लाल चौक पर स्थित घंटा घर रात के समय तिरंगे के रंगों से जगमगाता है। श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू का कहना है, "हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लालचौक के घंटाघर को सजाया है। वहां नई घड़ियां लगाई गई हैं। उसे तिरंगे के रंग से रोशन किया है।"
यहां लंबे समय बाद ऐसा पहली बार देखा गया है जब जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित क्लॉक टॉवर को तिरंगे से रोशन किया गया है। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झंडा बुनते एक बुजुर्ग ने कहा कि, देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनने जा रहा है, ऐसे में विभिन्न शहरों में स्वतंत्रता दिवस की झांकियां और लाइटिंग खूब नजर आ रही हैं।

मथुरा में भी फहराया जा चुका 100 फुट ऊंचा तिरंगा
दिसंबर 2018 में देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने व लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने मथुरा जंक्शन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया था। उस दौरान लांसनायक शहीद जवान हेमराज की पत्नी धर्मवती मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में गई थी। 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराने पर डीआरएम रेलवे रंजन सिंह ने कहा था कि उत्तर मध्य रेलवे ने पहली बार आगरा और मथुरा जंक्शन का चयन कर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत कर नौजवानों को प्रेरणा देने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रेलवे ने ऐसा ध्वज लगवाया। उन्होंने कहा कि, यह रेलवे का पहला राष्ट्रीय ध्वज है।












Click it and Unblock the Notifications