ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली बेटी को लगी 'जानलेवा' लत छुड़ाने के लिए मां ने उसे जंजीर से बांध पैर में लगाया ताला

बेटी की नशे की लत छुड़ाने के लिए मां ने जंजीर से बांधा

अमृतसर। फिल्म 'उड़ता पंजाब' तो आपने देखी ही होगी। अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बनी 'उड़ता पंजाब' वहां की युवा पीढ़ी की रगों में घुल रहे नशे की ओर इशारा करती है। पंजाब के युवाओं में नशे की लत का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की नशे की जद में है। बेटी को नशे की लत से दूर रखने के लिए मां को मजबूरन उसे जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है।

Story of drug addict from Amritsar punjab

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार 24 साल की इस युवती को पंजाब के अमृतसर के रणजीत एवेन्यू सी-ब्लॉक स्थित फ्लैट्स में पिछले कई महीनों से जंजीरों से बांधकर रखा जा रहा है। युवती का न तो किसी ने किडनैप किया है और न ही मानसिक तौर पर परेशान है, लेकिन जब परिवार युवती के नशे की पूर्ति न कर पाया तो उन्होंने इसे जंजीरों में बांधना ही सही समझा। फिलहाल परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि युवती का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवा दिया जाए।

युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी पांचवीं तक पढ़ी है। ब्यूटी पाॅर्लर का काम सीख कर 8-9 साल पहले चंडीगढ़ चली गई। वहां उसने किसी पार्लर में जॉब शुरू कर ली। काफी पैसे भी कमाए। लेकिन उसी दौरान बेटी को नशे की लत लग गई। पहले गहने गए और फिर एक्टिवा भी बिक गई। हालत बुरी देख उसे दो साल पहले अमृतसर ले आए थे, लेकिन यहां भी उसकी नशे की लत नहीं हटी।

नशे के लिए बेच देती है घर का सामान

बेटी को तीन बार इलाज के लिए एडमिट भी करवा चुके हैं। दवा भी दी गई, लेकिन कोई फर्क नहीं है। आते ही फिर नशा मांगने लगती है। नशा ना दो तो घर का सामान बेच देती है। रोजाना 500 से 1 हजार रुपए तक का नशा मांगती है। नशा नहीं दे सकते तो अंत में उसे जंजीरों में बांधने का ही फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+