सोने के बिस्कुट दुबई से छुपाकर ले आया भारत, विमान से एयरपोर्ट पर उतरा तो हुआ ऐसा
अमृतसर। अरब मुल्कों से सोने की तस्करी की घटनाएं किसी न किसी एयरपोर्ट पर आए रोज सामने आ रही हैं। अब पंजाब के एक एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्री से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। इस यात्री को अमृतसर कस्टम ने पकड़ा। कस्टम आॅफिसर के मुताबिक, दुबई से आए यात्री से एयरपोर्ट पर 933.2 ग्राम सोना मिला। उसने सोने के बिस्कुट एक बैग में छिपाए हुए थे।

कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) राहुल नानगरे ने बताया कि, अमृतसर कस्टम ने दुबई से बुधवार को आई फ्लाइट से लाया जा रहा 933.2 ग्राम सोना पकड़ा है। विभाग ने उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। वह यात्री फ्लाइट नंबर-एसजी-56 में था। उससे बरामद किए गए सोने की कीमत 49,27,296 रुपए आंकी गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- फोटो: कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) राहुल नानगरे की अगुवाई वाली टीम ने दुबई से आई फ्लाइट नंबर-एसजी-56 से आए यात्री के बैग से 8 बिस्कुट के रूप में छुपाकर लाए जा रहे सोने को जप्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications