खालिस्तान कमांडो फोर्स का वांटेड आतंकवादी कंता वलैतिया गिरफ्तार, पुलिस को थी कई सालों से तलाश

Amritsar News, अमृतसर। खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के खतरनाक आतंकवादी कुलवंत सिंह उर्फ कंता वलैतिया को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुलवंत की तलाश पुलिस को पिछले काफी समय से थी। आरोपित केसीएफ संगठन में बतौर लेफ्टिनेंट जनरल रहते हुए कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। कंता वलैतिया के गिरफ्तार होने के बाद पंजाब पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Khalistan Commando Force Terrorist Kulwant Singh Arrest

अमृतसर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग जालंधर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। पंजाब में आतंकवाद के दौर में कंता वलैतिया के खिलाफ कई मामले पुलिस ने दर्ज किये थे। डिप्टी कमीशनर पुलिस मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि वह पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। उसे अदालत से पैरोल मिली थी। लेकिन वह जेल में वापिस जाने के बजाये भूमिगत हो गया। पुलिस को उसकी तालाश थी। पंजाब में आतंकवाद के दौरान सक्रिय रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल था और उस समय उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुलवंत इस समय अपने गांव जगराओं में मौजूद है। पुलिस टीम ने छापामारी कर कुलवंत को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकवादियों बलविंदर सिंह बिल्ला निवासी माणक राय और अन्य का करीबी सहयोगी रहा है और उनके साथ चरमपंथी गतिविधियों में भाग लेते रहा है। केसीएफ चीफ लाथ सिंह से भी उसकी नजदीकी रही है। वर्ष 1988-89 में वह इंग्लैंड चला गया था और वर्ष 2011 में भारत वापस आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+