स्वर्ण मंदिर के पास धमाका करने वालों की पहली तस्वीर जारी, पुलिस से बचने के लिए उठाया था शातिराना कदम
Golden Temple Blast: गुरुवार तड़के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई। धमाका रात करीब 12.30 बजे हुआ, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। किसी की मौत सूचना नहीं थी।

Golden Temple Blast: पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पास देर रात सिलसिलेवार बम धमाका होने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया । यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया।
वहीं CCTV फुटेज से अब दो संदिग्धों की पहचान की गई और तस्वीर जारी कर दी गई है। इन्हें बरामदे में चोरी छिपे आते-जाते देखा जा सकता है। इनकी फोटो भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों मुताबिक दोनों धमाका करने के बाद बेहद शातिराना तरीके से सराय के बरामदे में जाकर सो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने बम छत या खिड़की से फेंका था।
अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
विस्फोट की आवाज के बाद पंजाब पुलिस की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा धमाका था। जानकारी के मुताबिक, धमाका रात करीब 12.30 बजे हुआ। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों ने कथित तौर पर विस्फोट की योजना बनाई थी। इन सभी के पास से आठ बम भी बरामद किए गए हैं।
विस्फोट का मकसद इलाके में शांति भंग करना हो सकता है: सूत्र
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के पीछे का मकसद इलाके में शांति भंग करना था। सूत्रों ने यह भी कहा कि विस्फोट के समय पास के एक कमरे में दो पुरुष और एक महिला रह रहे थे। तीनों से पूछताछ की जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।पुलिस लगातार जांच में जुट गई है। और भी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications