Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संबंध बनाने के लिए छात्रा को मंहगे गिफ्ट का लालच देता था स्कूल का कर्मचारी, मना करने पर...

अमृतसर। 12वीं की छात्रा घर पर गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद जो वजह छात्रा ने बताई वो हैरान करने वाली थी। दरअसल, सरकारी स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करता था और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। यहीं नहीं, आरोपी छात्रा को महंगे गिफ्ट देने की कोशिश भी करता था। जब छात्रा ने मना किया तो उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी। अब मामला सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

fourth class employee molest a 12th class girl student

गांव में हुई थी पंचायत
मीडिया खबरों के अनुसार, मामला अमृतसर का है। पीड़ित की मां ने बताया कि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करने वाला मनप्रीत सिंह उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। कुछ समय पहले आरोपित ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ भी की थी। इस पर परिवार ने पंचायत में शिकायत की थी। पंचों और सरपंच ने आरोपित से पंचायत में माफीनामा भी लिखवाया था। बावजूद आरोपित ने उनकी बेटी को परेशान करना जारी रखी।

गिफ्तों को देता है लालच
आरोपित ने अब उनकी नाबालिग बेटी को लालच दिया कि वह उसे कीमती मोबाइल लेकर देगा, ताकि वह (पीड़िता) उससे (मनप्रीत सिंह) बात कर सके। यही नहीं आरोपित ने कहा कि वह उसे शहर से एक महंगा सूट भी लाकर देगा। पीड़िता ने आरोपित की बात मानने से इनकार कर दिया तो मनप्रीत सिंह ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसका चेहरा जला देगा।पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद तरसिक्का पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनप्रीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+