अमृतसर: भारी बारिश से गिरी मकान की छत, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ, जब परिवार नींद के आगोश में था। हादसे की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके से मलबा हटवाने का काम शुरू कराया और शवों को बाहर निकाला। मरने वालों में 6 माह के 2 मासूम बच्चे तथा उनके माता-पिता शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसा अमृतसर के गेट हकीमां के अधीन पड़ते बुब सुंह कॉलोनी मुले चक भगता वाला इलाके में हुआ है। इस हादसे में घायल एक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications