Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवजोत सिंह सिद्धू का ओएसडी बन एनआरआई से ठगे 1.60 करोड़ रुपए, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी होटल कारोबारी अमरजीत सिंह सहित तीन लोगों पर 1.60 करोड़ रुपए की ठगी करने का केस दर्ज किया गया है। विदेश में रह रहे हरपिंदर सिंह का आरोप है कि अमरजीत सिंह ने खुद को सिद्धू का ओएसडी बताकर अपने कारोबार में निवेश करवाया। पीड़ित हरपिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व डीजीपी दिनकर गुप्ता को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। हरपिंदर का आरोप है कि तीनों आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।

FIR against three including navjot singh sidhu close aide in fraud case

सिद्धू का ओएसडी बताकर की ठगी

पीड़ित हरपिंदर सिंह के मुताबिक, 2015 में जब वह विदेश से लौटे तो अमरजीत सिंह, उसका भाई और दोस्त उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी में होटल कारोबार में काफी पैसा है। मिलकर काम करने से वह करोड़ों कमा सकते हैं। अमरजीत सिंह ने उसे बताया था कि वह पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का ओएसडी है। हरपिंदर ने बताया कि उसने आरोपितों के कहने पर बस अड्डे के पास होटल डीएस रिजेंसी खरीदा था। इसके बाद कटरा आहलूवाला स्थित होटल डीएस इन भी लिया। इसके बाद वह दोबारा विदेश चला गया। अमरजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह उसे यही बताते थे कि दोनों होटल घाटे में जा रहे हैं।

पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर किए

हरपिंदर ने बताया कि उसे आरोपितों की बात पर शक हुआ तो वह भारत लौटा और आरोपियों से हिसाब करने को कहा। पैसों की वसूली के लिए डीएस रीजेंसी होटल को 4 करोड़ 70 लाख में बेच दिया। इसके बाद उसे 55 लाख का चेक दिया गया था, जो बाद में बाउंस हो गया। इसके बाद आहलूवाल कटरा में स्थित होटल डीएस इन को बेचने चला तो पता चला कि आरोपितों ने आइडीएफसी बैंककर्मी राहुल खन्ना के साथ मिलकर होटल डीएस रीजेंसी के कर्ज को होटल डीएस इन पर ट्रांसफर कर दिया था। हरपिंदर के मुताबिक, इस सारे षड्यंत्र में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

हरपिंदर का कहना है कि उनके साथ आरोपितों ने कुल 1.60 करोड़ की ठगी की है। इस मामले में हरपिंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने शिवाला कॉलोनी के होटल कारोबारी व वकील अमरजीत सिंह, उसके भाई सुखजिंदर सिंह व एक बैंक के सेल्स मैनेजर राहुल खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+