ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए की थी शादी, पहुंचते ही बोली- अब रिश्ता खत्म

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शादी के रिश्ते को तोड़ दिया। युवती का कहना था कि उसने ऑस्ट्रेलिया आने के लिए ही उससे शादी की थी। इस पर जब उसे भूपिंदर सिंह ने समझाना चाहा तो उसकी पुलिस को झूठी शिकायतें कर दी। फिलहाल इस मामले की अब गुरदासपुर पुलिस कर रही है।

दादी ने भेजा था ऑस्ट्रेलिया

दादी ने भेजा था ऑस्ट्रेलिया

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मामला गुरदासपुर के बबरी नंगला गांव का है। संतोख कौर पत्नी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनके पोते भूपिंदर सिंह की शादी 20 अगस्त 2017 को गांव फतेह नंगल की रहने वाली सिमरनजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसने बताया था कि पोते को पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। संतोख कौर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद उन्होंने 22 लाख रुपये खर्च कर सिमरनजीत कौर और उसके पति भूपिंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजा दिया।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचना था मकसद

ऑस्ट्रेलिया पहुंचना था मकसद

सिमरनजीत ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही अपने पति से झगड़ा कर अलग रहने लगी। भूपिंदर सिंह ने जब अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो उसका कहना था कि उसका मकसद केवल ऑस्ट्रेलिया पहुंचना था। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पति ने जब इसका विरोध किया तो ऑस्ट्रेलिया पुलिस को उसने पति के खिलाफ झूठी शिकायतें कर दी। मामले का पता जब भूपिंदर की दादी संतोख कौर को चला तो उन्होंने चार जून 2019 को एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के समक्ष पेश होकर इस मामले संबंधी इंसाफ की गुहार लगाई।

एसपी डिटेक्टिव को सौंपी गई जांच

एसपी डिटेक्टिव को सौंपी गई जांच

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने मामले की जांच एसपी डिटेक्टिव हरविंदर सिंह को सौंपी गई थी। मामले की जांच में सामने आया कि लड़की और उसके परिवार वाले पहले से ही यह चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वे शादी तोड़ देंगे। इसके बाद पुलिस ने वीरवार को सिमरनजीत कौर, उसके पिता गज्जन सिंह और मां दविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+