सुपारी लेकर गए 3 शार्प शूटर, निशाना भी चूका और पेड़ से बांधकर पीटे भी गए, वीडियो

Amethi news, अमेठी। यूपी के अमेठी में पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे तीन शूटरों को शनिवार रात ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि शूटर जिस युवक की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे थे उन्होंने उस पर गोली भी दागी। गनीमत रही कि गोली युवक के चेहरे के पास से निकल गई। छर्रे लगने से युवक को चोट आई है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

three contract killers beaten by villagers, video viral

जानकारी के अनुसार मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे बेनी पाठक मजरे पनियार में शनिवार रात गांव निवासी कुलदीप शुक्ला घर से शौच के लिए बाहर गया था। घर वापस लौटते समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने और रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोका और फिर बातचीत करने लगे। उन्हीं में से एक बदमाश ने युवक के पास मौजूद मोबाइल को भी छीनने की कोशिश की जिस पर युवक ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और बाइक लेकर भागने लगे। गोली युवक के चेहरे के पास से निकल गई, जिसके चलते उसको हल्की चोटें आई। इस बीच घायल युवक ने फुर्ती दिखाते हुए भाग रहे बदमाशों के बाइक की चाभी को निकालकर फेंक दिया। इससे सभी बदमाश बाइक छोड़ भागने लगे। लेकिन तब तक युवक ने शोर मचा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मदद की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने चारों तरफ से बदमाशों को घेर लिया और फिर हाथ बांधकर तीनों को पेड़ से बांधकर जमकर धुना। अंत मे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची 100 डायल की टीम और मुंशीगंज थाने की पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+