प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोले योगी सरकार के मंत्री, जमानत जब्त होने की मैं लेता हूं गारंटी

अमेठी। प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चुटकी पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बड़ी नेता है, वह चुनाव लड़े। कहा, मैं उनकी जमानत जब्त होने की गारंटी लेता हूं। वो क्यों नहीं लड़ रही हैं, ये समझ नहीं आ रहा। बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी युवा मोर्चे के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अमेठी पहुंचे।

sidharth nath singh attack on priyanka gandhi

प्रियंका के अयोध्या दौरे पर कसा तंज
उन्होंने प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे पर भी निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने कहा था कि, रामसेतु और राम अस्तित्व नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में इसका हलफनामा भी दिया था। कांग्रेस के बड़े नेता जो वकील हैं, उन्होंने कहा था राम यहां पर पैदा हुए काल्पनिक हैं। इन दोनो चीजों के लिए प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद मंदिर के अंदर जाएं और आशीर्वाद लें।

sidharth nath singh attack on priyanka gandhi

दादी-पिता की तरह गरीबों का वोट लेकर बेवकूफ बनाना चाहते हैं राहुल
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी और अपने पिता की तरह ही गरीबों का वोट तो लेना चाहते हैं मगर उनको सबको बेवकूफ बनाना चाहते हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का कभी भी एजेंडा नहीं रहा है, वो हमारे विश्वास का एजेंडा है, अस्तित्व का एजेंडा है, आस्था का एजेंडा है हम चाहेंगे ये जल्द से जल्द हो। इसके लिए चुनाव बीच में आते हैं नहीं आते हैं उसके लिए निर्णय नहीं फंसना चाहिए। जिस प्रकार ने कपिल सिब्बल ने कहा था कोर्ट में खड़े होकर के 2019 के बाद इसका निर्णय होना चाहिए। ये करोड़ो लोग जो भारत के अंदर और बाहर हैं उनकी आस्था है। वही आस्था हमारे लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+