राहुल के अमेठी दौरे से पहले लगे पोस्टर, लि़खा-मेरे परिवार को न्याय दो, दोषियों को सजा दो

अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 में अपने संसदीय क्षेत्र में हार के बाद राहुल गांधी बुधवार को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। वो यहां निर्मला इंस्टिट्यूट ऑफ वीमेन्स एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी सेंटर गौरीगंज में कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगे। लेकिन उनके अमेठी आने से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। अमेठी में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें संजय गांधी अस्पताल को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है।

Rahul Gandhi poster war before reaching Amethi

क्या लिखा है पोस्टर में
पोस्टर में लिखा गया है कि 'न्याय दो, न्याय दो, मेरे परिवार को न्याय दो, दोषियों को सजा दो' इस अस्पताल में जिंदगी बचाई नहीं, गंवाई जाती है" पीड़ित परिवार। आपको बता दें कि राहुल गांधी संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी हैं। जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बैठक में शामिल होंगे ये लोग
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी अपने परिवार के बीच अमेठी आ रहे हैं। 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट उतरकर सड़क मार्ग से यहां पहुंचेगे। सुबह 12 बजे निर्मला इंस्टिट्यूट गौरीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ग्रामसभा के अध्यक्ष, न्याय पंचायत के अध्यक्ष, ब्लाक के अध्यक्ष के अलावा यूथ कांग्रेस, सेवा दल, छात्र संगठन और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। योगेंद्र मिश्रा ने कहा के कार्यकर्ताओं और अमेठीवासियों में उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+