चाची मेनका के कांग्रेस पर दिए बयान पर मुस्कुराईं प्रियंका, कही ये बात

Amethi news, अमेठी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछे जाने पर प्रियंका ने मुस्कुरा कर इतना ही कहा वो उनका व्यू है। बता दें, चाची मेनका गांधी ने कहा था, "प्रियंका गांधी के आने से मुझे नहीं लगता कोई असर होगा, क्योंकि कांग्रेस के पैर जमीन पर हैं ही नहीं, उनको पता ही नहीं के जमीन पर क्या हो रहा।" चाची के इस बयान पर मीडिया द्वारा सवाल करने प्रियंका काफी नरम दिखीं, उन्होंने मुस्कुरा कर केवल इतना ही कहा ये उनका व्यू है।

अमेठी दौरे पर प्रियंका गांधी

अमेठी दौरे पर प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिए। इस दौरान प्रियंका मीडिया से भी रूबरू हुईं। मीडिया एक के बाद एक प्रियंका से सवाल दाग रही थी तो वो डटकर हर सवाल का जवाब दे रही थीं।

मेनका के बयान पर क्या बोलीं प्रियंका

मेनका के बयान पर क्या बोलीं प्रियंका

इस बीच प्रियंका गांधी के सामने एक घड़ी ऐसी आई कि जिस कांग्रेस पार्टी की वो राष्ट्रीय महासचिव हैं उस पार्टी पर ही चाची मेनका द्वारा दिए गए बयान कि "प्रियंका गांधी के आने से मुझे नहीं लगता कोई असर होगा, क्योंकि कांग्रेस के पैर जमीन पर हैं ही नहीं, उनको पता ही नहीं के जमीन पर क्या हो रहा।" चाची के इस बयान पर मीडिया द्वारा सवाल करने प्रियंका काफी नरम दिखी, उन्होंने मुस्कुरा कर केवल इतना ही कहा ये उनका व्यू है।

यूपी में 15 से 18 बड़ी रैली करेगी कांग्रेस

यूपी में 15 से 18 बड़ी रैली करेगी कांग्रेस

बता दें कि यूपी में कांग्रेस 15 से 18 बड़ी रैली करेगी, जिसमें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी संयुक्त रूप से मौजूद होंगे। वे कांग्रेस व अपने साथ गठबंधन करने वाले प्रत्याशियों के लिये वोट मांगेंगे। जिन स्थानों पर यह बड़ी रैली होगी, उसमें लगभग सभी ऐसे इलाके हैं, जो पूरे देश में लाइमलाइट में रहते हैं। इनमे प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, फैजाबाद, बाराबंकी, कुशीनगर, प्रतापगढ़, कानपुर, उन्नाव, कुशीनगर, वाराणसी और झांसी लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+