अमेठी: मां की ममता हुई क्रूर, दो बच्चियों की जिंदगी छीनकर खुद भी कुएं में कूदी
Amethi News, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बेटियों को फांसी के फंदे पर लटक दिया। इसके बाद मां खुद भी कुएं में कूद गई। लेकिन ग्रामीणों ने महिला को कुएं से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मामला अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुर केवई गांव का है। गांव निवासी बब्लू विश्वकर्मा की पत्नी नीलू विश्वकर्मा (32) बुधवार को देर रात कुएं में कूद गई। परिजनों की गुहार पर ग्रामीण जमा हुए और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीलू को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया, यहां उसका इलाज जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि नीलू के जेठ के लड़के आशीष विश्वकर्मा (12) घर के अंदर गया तो वहां जाकर नीलू की दोनों पुत्रिया रिमझिम (4) और लक्ष्मी (2) मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। जिन्हें तत्काल सीएचसी फुर्सतगंज भेजा गया। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि गांव मे शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications