वोट की खातिर प्रधानमंत्री इतना नीचे गिर गए के बोलते हैं, मैं तो साहू हूं: भूपेश बघेल

Amethi news, अमेठी। शुक्रवार को अमेठी के शुकुल बाजार स्थित बरसंडा में एक चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अभी पिछले दिनों हमारे यहां छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण, द्वित्तीय चरण और तृतीय चरण के चुनाव हो गए। तीसरे चरण के चुनाव से पहले वो आए थे हमारे यहां छत्तीसगढ़। वहां जाकर उन्होंने कहा मैं तो साहू हूं। देश के प्रधानमंत्री हैं, उनको जाति बताने की जरूरत है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, सबका प्रतिनिधत्व करता है। वोट की खातिर वो इतना नीचे गिर गए कि बोलते हैं साहू हूं।

अंबानी के घर पहुंचे तो चौकीदार बन गए

अंबानी के घर पहुंचे तो चौकीदार बन गए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मोदी महाराष्ट्र गए तो बोले मैं पिछड़े वर्ग का हूं और जैसै ही मुम्बई पहुंचे अंबानी के घर में तो चौकीदार बन गए। ये कैसा चौकीदार है उसकी नाक के नीचे से 9 हजार करोड़ रुपए लेकर विजय माल्या भाग जाता है। कैसा चौकीदार है कि ललित मोदी, नीरव मोदी करोड़ों रुपए लेकर भाग जाता है। ये कैसा चौकीदार है कि मेहुल चोकसी 14 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग जाता है।

ये भी पढ़ें: अमेठी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

गोवा में फकीर बन गए पीएम

गोवा में फकीर बन गए पीएम

उन्होंने आगे कहा कि फिर मोदी गोवा गए, गोवा में उन्होंने कहा मैं तो फकीर हूं। झोला उठाकर चल पड़ा हूं। लेकिन वो कैसा फकीर जो दस लाख के सूट पहनता है। वो कैसा फकीर जो विदेश यात्रा मे दो हजार करोड़ रुपए खर्च कर देता है। वो ऐसा फकीर जो चार हजार 600 करोड़ रुपए विज्ञापन मे खर्च कर देता है। ऐसा फकीर हमने देखा नहीं और ऐसा फकीर हमको चाहिए भी नहीं।

बघेल ने कहा- जीतेंगे तो हम ही

बघेल ने कहा- जीतेंगे तो हम ही

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी चुनाव जीतने की मशीन है, लेकिन सेमीफाइनल के रिजल्ट में आपने देखा ये चुनाव जीतने की जो मशीन है उसे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान ने बिगाड़ कर रख दिया। मैं आपसे कहना चाहता हूं सेमीफाइनल तो हम ही जीतेगे। पांच साल पहले गुजरात से एक आवाज उठी थी गुजरात मॉडल की। पूरे देश मे गुजरात मॉडल लागू किया जाएगा। पांच साल में आपने देख लिया कैसा होता है गुजरात मॉडल।

पीएम मोदी पर कसा तंज

पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा वहां से एक शख्स निकला था वो चाय वाला था। ये चाय वाला है गरीब का लड़का है। पूरे देश भर में उसका खूब प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन आजतक के उस चाय वाले की केतली से किसी ने चाय नहीं पी। एक आदमी ऐसा नहीं मिला जो कह दे नरेंद्र मोदी केतली से चाय डाल रहे थे उस कप प्लेट में मैंने चाय पी है, या नरेंद्र मोदी ने उस कप प्लेट को धोया हो। एक आदमी भी नहीं मिला। फिर आपके उत्तर प्रदेश आते हैं, मां गंगा ने उसे बुलाया था, मां गंगा का बेटा बन गया। सरकार बन गई उसके नाम से अलग विभाग बन गया। ये बात अलग है मां गंगा की सफाई आजतक नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+