Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी ने कद्दावर भाजपा नेता विजय पासी को ज्वाइन कराई कांग्रेस, जगदीशपुर सीट से दो बार लड़े चुके है चुनाव

Amethi News, अमेठी। अमेठी में लोकसभा चुनाव से पहले से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। जगदीशपुर के कद्दावर नेता और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामने वाले विजय पासी ने शुक्रवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की मौजूदगी में विजय पासी कांग्रेस शामिल हुए है।

BJP leader Vijay Pasai joined Congress

जगदीशपुर के कद्दावर नेता विजय पासी सपा के टिकट पर 2007 व 2012 में चुनाव लड़े थे। उन्हें 51 हजार वोट मिले थे। विजय पासी ने 2016 में सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। एक बार फिर विजय पासी ने भाजपा में दम घुटने का आरोप लगाते हुए भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विजय पासी ने कहा, भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिला। अब भाजपा में उनका दम घुट रहा है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां जमीन के नेताओं तब्जों नहीं दी जाती। केवल चापलूस को ही तरजीह दी जाती है।

विजय पासी ने स्मृति ईरानी के विकास पर भी उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपनी निधि से एक रुपया भी नहीं लगाया। वर्तमान मे विजय पासी जिला पंचायत सदस्य हैं और उनकी माता तीन बार प्रधान चुनी गई हैं। गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी अमेठी मे कांग्रेसियों के साथ उनके काम की समीक्षा बैठक कर रही है। गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी पाए कार्यकर्ताओ एवं नेताओं से प्रगति रिपोर्ट लेंगी और उन्हें आगे के लिए दिशा निर्देश देगी।

ये भी पढ़ें:- अमेठी की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+