अमेठी न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अमेठी में एक और ग्राम प्रधान पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Google Oneindia News

अमेठी। भाजपा सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद बुधवार को एक और ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया गया। बदमाशों ने ग्राम प्रधान का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, प्रधान को दो गोलियां लगी हैं। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

another village head shot in amethi

घर लौट रहे थे अशोक सिंह

दरअसल, नरवहनपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह बुधवार दोपहर अपनी बोलेरो से घर लौट रहे थे। दुर्गापुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर उनकी बोलेरो को रोक लिया गया और बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनपर हमला किया गया है। बदमाशों ने उनपर चार फायर किए, जिसमें से उन्हें दो गोलियां लगीं।

गोलियां लगने के बावजूद पुलिस को किया फोन

बता दें, गोलियां लगने के बावजूद अशोक सिंह ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें लखनऊ में केजीएमयू में रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: वकील हत्याकांड: साथी वकील और प्रॉपर्टी डीलरों ने 2 लाख में शूटरों से कराई थी हत्याये भी पढ़ें: वकील हत्याकांड: साथी वकील और प्रॉपर्टी डीलरों ने 2 लाख में शूटरों से कराई थी हत्या

Comments
English summary
another village head shot in amethi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X