अमेठी न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अमेठी: भाजपा के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी के प्रस्तावकों में थे शामिल

Google Oneindia News

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र का रविवार देर शाम को निधन हो गया। जमुना प्रसाद लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमुना प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। बता दें, जमुना प्रसाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रस्तावकों में शामिल थे।

amethi former mla jamuna prasad mishra passes away

जमुना प्रसाद मिश्र 1967 से जनसंघ से जुड़े थे। वर्ष 1971 में बांग्लादेश आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वह तिहाड़ जेल गए थे। जमुना प्रसाद वर्ष 1993 में अमेठी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वर्ष 1980 और 90 के दशक में जमुना प्रसाद भाजपा से चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह अमेठी विधानसभा से 1993 में विधायक चुने गए थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के प्रस्तावकों में भी जमुना प्रसाद शामिल थे। स्मृति को सांसद बनाने की दिशा में मिश्र ने बड़ी भूमिका भी निभाई थी। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर शाम उनका निधन हो गया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमुना प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ''अमेठी विधानसभा के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद जी का निधन @BJP4Amethi परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वर्षों का उनका संघर्ष व संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।''

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश का संकल्प, यूपी में फिर बनाएंगे सपा की सरकारमुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश का संकल्प, यूपी में फिर बनाएंगे सपा की सरकार

Comments
English summary
amethi former mla jamuna prasad mishra passes away
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X