शव से लिपटकर रोती रही बहन, भर आईं हर किसी की आंखें, Encounter में मारे गए अनुज सिंह का हुआ अंतिम संस्कार
Amethi Anuj Singh Encounter News: सुल्तानपुर डकैती कांड में एनकाउंटर के दौरान उन्नाव में मारे गए आरोपी बदमाश अनुज सिंह का मंगलवार को उसके गांव में शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मारे गए बदमाश अनुज सिंह की डेड बॉडी से लिपटकर उसकी बहन काफी देर तक रोती रही। मौजूद ग्रामीण और रिश्तेदारी के लोग एक दूसरे को समझाते नजर आए। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली।

गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात की गई थी और मंगलवार दिए शाम तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। परिवार वालों की मौजूदगी में पतृक गांव जनापुर में मंगलवार के दोपहर में मारे गए बदमाश अनुज सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार की देर रात में गांव पहुंचा था शव
एनकाउंटर होने के बाद अनुज सिंह के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद सोमवार रात में ही शव गांव में ला दिया गया था। रात में अनुज सिंह का शौक पहुंचने के बाद परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे। रात में भी भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
मंगलवार को सुबह में अनुज सिंह के घर पर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस दौरान घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। हालांकि मीडिया कर्मियों से गांव के भी किसी शख्स ने बात नहीं किया। सभी लोग घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
दबे जुबान में ग्रामीणों का यही कहना था कि जिनके ऊपर 30-40 मुकदमे हैं उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है? चारों तरफ लोग एक दूसरे से घटना के बारे में ही चर्चा करते नजर आए लेकिन इस घटना पर कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।
दोपहर में घर से अनुज सिंह की शव यात्रा निकाली तो शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर में अनुज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस बारे में थाना प्रभारी राकेश सिंह द्वारा बताया गया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अनुज सिंह का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में माहौल शांत है लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications