डबल मर्डर से दहल उठा अमेठी, चुनावी रंजिश के चलते निमंत्रण से लौट रहे चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना

Amethi Double Murder: निमंत्रण से लौट रहे बोलेरो सवार पूर्व प्रधान और उसके चाचा पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Amethi double murder due to electoral enmity uncle nephew were shot dead

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि यूपी का ही अमेठी जिला डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से दहल उठा है। निमंत्रण से लौट रहे बोलेरो सवार पूर्व प्रधान और उसके चाचा पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची जिसके बाद दोनों घायलों को मुसाफिरखाना सीएसची ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में चाचा संग्रह अमीन थे, जबकि मृतक भतीजा पूर्व प्रधान था।

दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

दरअसल, पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भददौर गांव का है। यहाँ के रहने वाले संग्रह अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा के साथ बोलेरो कार में सवार होकर निमंत्रण से लौट कर अपने घर जा रहे थे। तभी गांव से दो किलोमीटर पहले दादरा रोड पर दुर्गा मास्टर के भट्टे के पास सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

डॉक्टरों ने दोनो को किया मृत घोषित
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे। जहाँ एम्बुलेंस से दोनो को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुँचाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। बोलेरे में मौजूद तीसरा व्यक्ति शुभम वर्मा बाल-बाल बच गया। मुसाफिरखाना सीएचसी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि पुलिस गंभीर रूप से घायल दो लोगो को अस्पताल लेकर पहुँची थी, लेकिन दोनो की मौत हो चुकी थी।

पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर ये हत्या की गई

पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर ये हत्या की गई

वही पूरे मामले पर अमेठी एसपी ने कहा कि रात करीब 9 बजे मुसाफिरखाना पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ दो लोगों को गोली लगी थी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तरफ से 5-6 नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर ये हत्या की गई है। ला एंड ऑर्डर पूरी तरह से सामान्य है।

Recommended Video

    उमेश हत्याकांड का बिरयानी कनेक्शन, क्रेटा कार का मालिक निकला रेस्टोरेंट संचालक
    सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र के लाइसेंस की मांग की गई थी

    सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र के लाइसेंस की मांग की गई थी

    उधर मृतक के भाई दुर्गेश यादव ने कहा कि हत्यारे दो बाइक पर सवार थे। जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। हत्यारों में पांच लोगों को वो पहचानता है। जबकि दो लोगों को नही पहचानता। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा पहले भी सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र के लाइसेंस की मांग की गई थी। लेकिन उन्हें लाइसेंस नही मिला। उनकी मांग है कि दो लाइसेंस को जल्द से जल्द दिया जाए और परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
    जानकारी अनुसार मृतक संग्रह अमीन सुरेश यादव को पांच गोलियां लगी है, जबकि पूर्व प्रधान भतीजे बृजेश यादव को दो गोलियां लगी थी। मृतक बृजेश यादव की दादी मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। भददौर गांव मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। मृतकों के गांव के ही इश्तियाक से चुनावी रंजिश थी। परिजनों ने सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नामजद अभियुक्तों में वशीर खान,जलालुद्दीन, राहुल यादव,संजय,ओम प्रकाश,रवि और उमेश यादव शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+