महिला से अवैध संबंधों में हुआ बच्चा तो उससे पीछा छुड़ाने के लिए शादीशुदा शख्स ने बेरहमी से मार डाला

अमेठी. उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इलाकाई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने गांव की एक महिला से पहले अवैध संबंध बनाए, फिर उससे जो बच्चा पैदा हुआ उसको अपना नाम देने से पीछा छुड़ाने के लिए उस बच्चे को मार दिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ अमेठी पीयूषकांत राय ने मीडिया को बताया कि पीपरपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में 8-9 नम्बर की रात में एक 9 माह के बच्चे की लाश मिली थी।

9-months child killed by father in illegal relationship

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर केस की इन्वेस्टिगेशन शुरू की थी। मामला गंभीर था और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग का प्रेशर भी अधिक था। ऐसे में मुखबिर के जरिए जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध को उठाकर पड़ताल की। इस पड़ताल में जो तथ्य सामने आया उस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि महिला के घर के सामने धर्मराज नाम का व्यक्ति रहता था, जिसके साथ अवैध संबंध थे।

शिशु की मां लोगों को बताती थी कि उसके बेटे शिवांश का पिता धर्मराज है। ये बात धर्मराज के घर पर जाकर बता दी तो वो आग-बबूला हो उठा। धर्मराज की शादी मार्च 2019 में हुई थी, उसे ये डर लगने लगा कि कहीं पत्नी और सुसराल वालों को पता चल गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। मुकदमा पंजीकृत होगा और जेल चला जाऊंगा। उसने सोचा के बच्चे का काम तमाम कर दिया जाए। इस प्लान के तहत वो रात में गया और बच्चे को उठाया और बच्चे ने जो शर्ट पहन रखा था उसी से उसका मुंह दबा दिया। सांस रुकने से बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसे घर से पचास मीटर की दूरी पर जहां तालाब था, वहीं झाड़ी में लाश फेंक दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+