UP: प्रेमी-प्रेमिका बोले - 'एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते', ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में करा दी शादी: Video
UP News: रात में चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ मरने की कसमें खाने लगे, ऐसे में दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।
UP Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाद में प्रेमी प्रेमिका साथ में जीने मरने की कसम खाने लगे। [Video नीचे है।]
ऐसे में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। प्रेमी प्रेमिका की शादी कराए जाने के समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रेमी का कहना है कि वह मजदूरी करता है हालांकि वह अपनी प्रेमिका को खुश रखेगा और दोनों साथ रहेंगे।

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के भलईपुर गांव का रहने वाला राजित राम नामक एक युवक अंबेडकर नगर जनपद आलापुर थाना क्षेत्र के सतरहीं गांव की रहने वाली भीमा नामक एक युवती से करीब डेढ़ साल से अधिक समय से प्यार कर रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात्रि में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आजमगढ़ से उसके गांव में पहुंचा। प्रेमी प्रेमिका दोनों मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों और प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और प्रेमी प्रेमिका को पकड़कर थाने पर ले गई। थाने पर ले जाने के बाद दोनों से पूछताछ किया गया तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे।
दोनों ने कहा कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के बिना वह जिंदा नहीं रह सकते हैं। ऐसे में मौजूद लोगों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए। दोनों शादी के लिए राजी हो गए उसके बाद मौजूद लोग दोनों को मंदिर में लेकर पहुंचे।
मंदिर में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को माला पहनाया। उसके बाद लोगों ने प्रेमी के हाथ में सिंदूर दिया तो वह प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाला। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा वीडियो बना लिया गया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के दौरान कुछ महिला और पुरुष भी मौजूद हैं। माला पहनाने के बाद मौजूद लोगों द्वारा हर हर महादेव का नारा भी लगाया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications