सपा नेता ने फेसबुक पर लिखा- EVM को अधिकारी सहित फूंक दो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। ईवीएम को लेकर उठा बवंडर और नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही एक मामले में ईवीएम को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेता द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे भड़काऊ बयान को स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

sp leader arrested for Inflammatory comment over EVM

सपा के पूर्व पार्षद ने की बयानबाजी

लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को मतगणना होनी है। ऐसे में स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों के बदलने की चर्चाओं के बीच विपक्षी नेता लगातार प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं और तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को सपा के एक पूर्व पार्षद बयानबाजी कर बुरे फंस गए हैं। सपा नेता द्वारा शोशल मीडिया पर लिखे भड़काऊ बयान को संज्ञान में लेकर पुलिस उक्त नेता को हिरासत में ले लिया है।

sp leader arrested for Inflammatory comment over EVM

सपा नेता ने क्या लिखा ?

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद सपा नेता मेराज अहमद ने दो दिन पहले ईवीएम को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि जहां भी ईवीएम लेकर गाड़ी घूमते नजर आए, ड्राइवर और अधिकारी सहित फूंक दो, लोकतंत्र बचाओ। सपा नेता के इस पोस्ट पर पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा का कहना है कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर सपा नेता को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+