UP Police ने सीज किया 'हेलीकॉप्टर', मालिक बोले- 'प्लीज इसे छोड़ दें, हमें नियमों की नहीं थी जानकारी'
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। अंबेडकर नगर जनपद में दो भाइयों ने एक पुरानी कर को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया।
हेलीकॉप्टर बनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि इसकी बुकिंग शादियों में की जाएगी। शादियों में बुकिंग करके मोटी रकम कमाने के चक्कर में दोनों भाइयों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ गया।

यह पूरा मामला अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भीटी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के रहने वाले ईश्वरदीन और परमेश्वरदीन दो भाइयों ने अपनी पुरानी कार को मोडिफाइड करवा कर हेलीकॉप्टर बनवा डाला।
मॉडिफाई किए गए कार के ऊपर हिस्से में बाकायदा हेलीकॉप्टर की तरह पंखे लगाए गए थे। इसके अलावा पिछले हिस्से में भी हेलीकाप्टर जैसा ही आकर दिया गया था।
हेलीकॉप्टर का जुगाड़ से निर्माण करने के बाद दोनों भाई उससे डेंटिंग पेंटिंग करने के लिए लेकर जा रहे थे। दोनों उसे लेकर अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय पहुंचे जहां हेलीकॉप्टर को देखने वाले लोग भी अचंभित रह गए।
उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोनों से कार के मॉडिफाई कराए जाने से संबंधित आदेश के बारे में पूछताछ की गई तो दोनों ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी।
ऐसे में पुलिस द्वारा उसे वाहन को कब्जे में लेते हुए 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस द्वारा वाहन को सीज किए जाने के दौरान दोनों भाई उसे छोड़ने की गुहार लगाते रहे।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय द्वारा बताया गया कि आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को मॉडिफाइड एक कार मिली जिसे मॉडिफाइड करने का कोई परमिशन नहीं था। ऐसे में कार को सीज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications