अंबेडकरनगर में बोलीं मायावती, 'समय आया तो मैं खुद यहां आकर चुनाव लड़ूंगी'

अंबेडकरनगर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर में लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि इस जनसैलाब को देख यह निश्चित हो गया है कि यहां गठबंधन का प्रत्याशी ही जीतेगा। आप लोगों ने कई बार मुझे यहां से सांसद बनाया है और यदि चुनाव बाद समय आया तो मैं खुद यहां आकर चुनाव लड़ूंगी।

mayawati says will contest from ambedkar nagar if got chance

अंबेडकरनगर मायावती का रहा है गढ़

अंबेडकरनगर जिला बसपा का गढ़ रहा है और यहां की राजनीति पार्टी की मुखिया को खूब भा रहा है, मायावती जिले के आलापुर विधानसभा से विधायक रहने के साथ साथ यहां से तीन बार सांसद रह चुकी हैं, मायावती ने जिले की जनता का कर्ज भी बखूबी उतारा, अंबेडकरनगर जिला बनाने के साथ साथ यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज बनाकर इस जिले के प्रति अपनी चाहत को उजागर किया।

mayawati says will contest from ambedkar nagar if got chance

राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर

मंच से ही बसपा सुप्रीमो द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद हर तरफ अटकलों का दौर जारी है, ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस को बहुमत न मिलने की दशा में मायावती दोनों ही दलों पर खुद को प्रधानमंत्री बनाने का दांव आजमाएंगी और सम्भव है कि भाजपा और कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की लड़ाई में मायावती के मंसूबे पूरे हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+