UP : शाबाम ने श्यामू बनकर हिंदू लड़की से की शादी, धर्मांतरण के बाद दिया तीन तलाक, भाईयों से कराया हलाला
अंबेडकरनगर, 18 मई: यूपी के अंबेडकरनगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले धर्म छिपाकर शादी की फिर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भाईयों संग हलाला के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जलालपुर में एक पीड़िता ने एफआईआर दर्ज़ कराई कि उनके मामा ने उनकी शादी आजमगढ़ के एक व्यक्ति के साथ कराई, जिसका नाम हिंदू था। शादी के बाद जब वह उनके घर गई तो उन्होंने बताया कि उस घर के लोग मुस्लिम तौर-तरीके अपनाते थे। मामले की जांच की जा रही है।

शाबाम ने श्यामू बनकर हिंदू लड़की से की शादी
दरअसल, मालीपुर थाना के एक गांव में रहने वाली युवती की सम्मनपुर के हरदिलपुर में रिश्तेदारी है। यहां पड़ोसी जिले आजमगढ़ के पवई थाने के मिल्कीपुर का शाबाम, श्यामू बनकर युवती के घर आने जाने लगा। धीरे-धीरे उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाई और उनके पूरे परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया। परिवारवालों ने 22 मई 2020 को शादी तय कर दी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से 10 जुलाई 2020 को जलालपुर कस्बे के मठिया मंदिर में शादी हुई।

जबरन कराया धर्मांतरण, फिर दिया तीन तलाक
युवती ने बताया कि ससुराल पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर ही शाबाम और उसके परिवार वालों ने मौलवी बुलाकर जबरन धर्मांतरण करवाकर निकाह पढ़वा दिया। इसके बाद युवती पर रोज नमाज और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस बीच शाबाम ने युवती को तीन तलाक दे दिया, लेकिन घर में ही कैद कर लिया। यही नहीं, युवती का मोबाइल भी छीनकर अपने पास रख लिया।

भाईयों से कराया हलाला
युवती का आरोप है कि शाबाम ने दोबारा निकाह करने की बात कर उसे अपने भाई मेहंदी हसन और शरीफ से हलाला करने पर मजबूर किया। किसी तरह भागकर युवती अपने पिता के पास पहुंची और पूरी दास्तां सुनाई। पीड़ित परिवार ने मालीपुर थाने में मामले की शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को भी मामले से अवगत कराया, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एसपी ने कहा कि सभी साक्ष्य इकठ्ठा करके मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications