नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का हरियाणा पुलिस ने भंडा फोड़ा, लाखों का माल जब्त, मौके से 2 धरे

अंबाला। हरियाणा के अंबाला कैंट में हरियाणा कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से 2 जने पुलिस के हत्थे चढ़े। वहीं, लाखों का माल बरामद किया गया। कार्रवाई के बारे में जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने जानकारी दी।

Haryana Police busts fake shampoo factory, 2 arrested on the spot

विभाग की ओर से बताया गया कि, हरियाणा कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त कार्रवाई राज्य के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार की। जहां से हरियाणा कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 लाख से ऊपर का सामान जब्त किया। साथ ही इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Haryana Police busts fake shampoo factory, 2 arrested on the spot

उपमुख्यमंत्री बोले- मल्टीनेशनल कंपनियां आएं यहां
वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि, प्रदेश में मल्टीनेशनल कंपनियां अपना उद्योग स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसी कंपनियां जो हरियाणा में निवेश करें, उनका स्वागत है। पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री बोले कि, प्रदेश सरकार की लाभकारी औद्योगिक नीति के कारण आज कई जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियां हरियाणा में निवेश कर अपना उद्योग स्थापित कर रही हैं, इससे प्रदेश में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि, चरखी दादरी जिले से होकर गुजरने वाले 152-डी राजमार्ग से क्षेत्र में नई औद्योगिक क्रांति आएगी। चौटाला ने कहा, "हमारे यहां चरखी दादरी प्रदेश का सबसे नवगठित जिला है, इसलिए प्रदेश सरकार इस जिले की प्रगति के लिए विकास का रोडमैप तैयार करते हुए कई महत्वपूर्ण व बड़ी योजनाओं पर कार्य कर रही है। इस जिले के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और यहां तेजी से विकास करवाए जाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+