हरियाणा: डॉक्टरों ने रोकी हड़ताल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- जितने भी मुद्दे हैं समाधान के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा

अंबाला। हरियाणा में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनसे प्रदर्शन रोकने की अपील की थी। बाद में डॉक्टरों के समूह ने अंबाला में अनिल विज से मुलाक़ात की। जहां अनिल विज ने डॉक्टरों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। विज हरियाणा के गृह मंत्री भी हैं। आज उन्होंने कहा, "मेरी डॉक्टरों से बातचीत हुई। मैं बताना चाहूंगा कि, इन लोगों के जितने भी मुद्दे हैं उनके समाधान के लिए मैं पूरी ताक़त लगा दूंगा।"

Anil Vij

तीन मांगों पर बनी सहमति!
सरकार की ओर से कुछ देर पहले बताया गया है कि, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद डाक्टरों की हड़ताल टल गई है। मंत्री के साथ बातचीत में डाक्टरों की तीन मांगों पर सहमति बन गई है। यह बैठक अनिल विज के अंबाला स्थित निवास पर हुई थी। जहां मंत्री ने कहा कि, वे सभी मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। इसी बातचीत के बाद एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला ले लिया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान जसबीर सिंह परमार ने बताया कि, 3 मांगों पर सहमति बन गई है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विज ने कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रकोप पर कहा कि, हमारी सरकार इससे निपटने के लिए पर्याप्त ​इंतजाम कर रही है। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग को इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्रिय किया गया है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+