हरियाणा: गुरुग्राम के बाद अंबाला में भी लोगों का 100% वैक्सीनेशन, 2 डोज लेने वाले 4 विद्यार्थी संक्रमित
अंबाला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृहजनपद अंबाला में कोरोनावायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए 2 खुराकों वाला वैक्सीनेशन अभियान पूरा हो गया। आज अंबाला के उपायुक्त विक्रम यादव ने बताया कि, यहां लोगों का 100% वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि, कोविड वैक्सीन के दोनों डोज 100% आबादी को दिए जा चुके हैं। अकेले अंबाला में 10 लाख से ज्यादा डोज दिए गए।

एक स्कूल के 4 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले
हालांकि, वैक्सीनेशन के बावजूद यहां एक स्कूल के 4 छात्रों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अंबाला के उपायुक्त विक्रम यादव ने बताया कि, संक्रमितों को अन्य छात्रों से अलग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों का परीक्षण किया गया है और उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों की ट्रेसिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि, शहर में वैक्सीन की दोनों खुराकों को लेने वालों की तादाद काफी है। प्रदेश सरकार ने दोनों डोज लोगों के लिए जरूरी कर दिए हैं।

गुरुग्राम में भी 100% वैक्सीनेशन हुआ
अंबाला के अलावा गुरुग्राम में लोगों का 100% वैक्सीनेशन हो चुका है। तीन दिन पहले वहां के डिप्टी कमिश्नर (जिला उपायुक्त) की ओर से बताया गया कि, गुरुग्राम ने 100% कोविड-19 टीकाकरण कवरेज हासिल किया है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा के सबसे बड़े व आधुनिक शहर गुरुग्राम में अब 100% आबादी वैक्सीनेटेड है। इतना ही नहीं, डिप्टी कमिश्नरेट की ओर से तो यह भी कहा गया कि, वैक्सीन की फर्स्ट डोज 128% लोगों को लग चुकी है। जबकि, सेकंड डोज लेने वालों का आंकड़ा 100% है। प्रशासन का यह भी दावा है कि, राज्य में गुरुग्राम में कोरोना की स्थिति राजधानी चंडीगढ़ से बेहतर है। चंडीगढ़ में 21 दिसंबर को 9 नए केस सामने आए थे। जिनमें से 5 महिलाएं हैं और 4 पुरुष शामिल थे। इसी के साथ वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई। कुछ शहरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कहा जा रहा है कि, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications