अलवर वायरल वीडियो : धारदार हथियार से पालतू कुत्ते के तीन पैर काटे, जानिए वजह

अलवर, 18 जून। राजस्थान के अलवर जिले क रैणी इलाके से पशु क्रूरता की सारी हदें पार कर देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक ने धारदार हथियार से पालतू कुत्ते के तीन पैर काट दिए।

Three legs of a pet dog were cut with a sharp weapon in rani Alwar Video goes Viral

इस वारदात को अंजाम देने के पीछे बताया जा रहा यह पालतू कुत्ता आरोपी के पड़ोसी का है, जो उसकी बकरी के बच्चे को उठा ले गया था। इस बात से खफा होकर इसने कुत्ते के पैर काट दिए। कुत्ते की कुछ देर बाद मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ है।

रैणी पुलिस थाने में कुत्ते के मालिक ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के 4 जनों के खिलाफ उसके 2 वर्ष के पालतू कुत्ते के तीन पैर धारदार हथियार से काटकर मारने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुत्ते के शव का रैणी पशु चिकित्सालय मे पोस्टमार्टम भी करवाया।

Three legs of a pet dog were cut with a sharp weapon in rani Alwar Video goes Viral

एएसआई रामभजन मीणा ने बताया कि रैणी कस्बा निवासी अशोक पुत्र कालूराम मीणा ने मामला दर्ज कराया कि उसने एक कुत्ता पाल रखा था, जिसके बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाबू पुत्र मिड्या मीणा, संतोष पुत्र बाबू मीणा, सोनू व जीतू पुत्रान कृपाल मीणा ने 3 पैर काट दिए। मना करने पर उसे भी मारने के लिए दौड़े। तीन पैर कटने के करीब 2-3 घण्टे बाद कुत्ते की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+