चुनाव 2019 में राजस्थान से 2 अनूठे नामांकन, एक प्रत्याशी कट्टों में सिक्के भरकर लाया, दूसरा बोला-'मैं मूर्ख हूं'
Alwar News, अलवर। लोकसभा चुनाव 2019 में 18 अप्रेल से दूसरे चरण का मतदान शुरू होगा। राजस्थान में मतदान 29 अप्रेल व 6 मई को होना है। इस समय राजस्थान में नामांकन दाखिल किए जाने का सिलसिला जारी है। कई प्रत्याशी अनूठे अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे हैं। जयपुर में मैं मूर्ख हूं की तख्ती गले में डालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचने के बाद अब अलवर सीट से भी एक प्रत्याशी अजीब तरीके से नामांकन (nominations in Rajasthan) दाखिल आया है।

अधिकांश सिक्के थे 10-10 के
दरअसल, लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी को जमानत शुल्क के रूप में 25 हजार व एससी एसटी को साढ़े 12 हजार रुपए जमा करवाने होते हैं। अलवर लोकसभा सीट से सोमवार को रमेश आहूजा नामांकन दाखिल करने उप जिला निवार्चन अधिकारी कार्यालय पहुंचा तो बतौर जमानत शुल्क वह अपने साथ दो कट्टों में सिक्के भरकर लाया। इनमें अधिकांश सिक्के 10-10 के थे।

बैंक में सिक्के बदलवाने गया प्रत्याशी
एक साथ इतनी बड़ी मात्रा सिक्के लाने पर उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उसे जवाब दिया गया कि रिजर्व बैंक के नी नियमानुसार एक दिन में एक हजार रुपए से ज्यादा के सिक्के नहीं लिए जा सकते। इस कारण भी इतनी बड़ी राशि सिक्कों में ले पाना संभव नहीं था। इसके बााद वह सिक्के बदलवाने बैंक चला गया और उसने नामांकन दाखिल नहीं किया।

मैं गधा हूं...मैं मूर्ख हूं की तख्ती डालकर पहुंचे प्रत्याशी
जयपुर के नेताजी पंडित त्रिलोक तिवाड़ी ने जयपुर शहर लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। तिवाड़ी सोमवार दोपहर को नामांकन पत्र भरने पहुंचे तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया, क्योंकि तिवाड़ी ने अपने गले में मैं गधा हूं, मैं मूर्ख हूं...लिखी तख्ती टांग रखी थी।
नंगे पांव पर्चा भरने पहुंचे तिवाड़ी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे लोगों को पिछले से दस साल से आरक्षण व्यवस्था हटाने और भेदभाव मिटाने के लिए समझाइश कर रहे हैं, मगर किसी के कोई असर नहीं पड़ रहा। ऐसे में तिवाड़ी खुद को मूर्ख समझने लगे और एक मई 2018 से गले में यह तख्ती टांग ली और नंगे पांव घूमने लगे।












Click it and Unblock the Notifications