Tejaswani Gautam IPS: ट्रांसफर पर भावुक हुईं अलवर SP, लिखा-'बंगले से निकली तो लगा जैसे घर छूट गया'

IPS Tejaswani Gautam Transfer: राजस्‍थान सरकार ने 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अलवर एसपी IPS Tejaswani Gautam को बीकानेर एसपी लगाया है। अलवर से विदाई के वक्‍त तेजस्वनी गौतम की आंखें नम हो गईं।

Tejaswani Gautam IPS Transfer alwar to bikaner sp
IPS officer Tejaswani Gautam Biography in Hindi: राजस्‍थान पुलिस की बेहतरीन महिला आईपीएस अधिकारियों में से एक तेजस्‍वनी गौतम की सोशल मीडिया पोस्‍ट वायरल हो रही है। पोस्‍ट में उन्‍होंने अपने वो जज्‍बात बयां किए हैं, जो उन्‍होंने अलवर एसपी पद से रिलीव होते महसूस किए। तेजस्‍वनी गौतम अब बीकानेर की पुलिस अधीक्षक होंगीं।

एसपी तेजस्‍वनी गौतम अलवर से बीकानेर रवाना

एसपी तेजस्‍वनी गौतम अलवर से बीकानेर रवाना

आईपीएस अधिकारी तेजस्‍वनी गौतम अलवर की 53वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में 6 जुलाई 2020 से सेवाएं दे रही थीं। 13 फरवरी 2023 से बीकानेर एसपी पद के लिए अलवर से कार्यमुक्‍त हो चुकी हैं। अलवर पुलिस के जवानों ने उनको शानदार विदाई दी। एसपी तेजस्‍वनी गौतम की कार को दुल्‍हन की तरह सजाया।

 क्‍या लिखा आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम ने?

क्‍या लिखा आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम ने?

बीकानेर रवानगी से पहले आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा कि 'और शायद अलवर का साथ यही तक था। कभी कभी ऐसा लगता है की भावनाओं को समझा पाने के लिए शब्दकोश में शब्द नही मिल रहे हैं। आज अभी सुबह जब अलवर एसपी रेजिडेंस सेवा सदन से संभवतः आखिरी बार निकली तो ऐसा लगा की घर छूट गया। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर एक प्रक्रिया है और आज्ञा पहले भी हुए हैं, पर आज अलग था। जितना सोचती थी उससे कही ज्यादा अलवर दिल में घर कर गया है। कभी आराम से जब भावनाओं का सैलाब शांत हो जाएगा तब अलवर के बारे में भी लिखूंगी, आज बस इतना की आंखें नम हैं और मेरी टीम से मिला स्नेह अपार। धन्यवाद अलवर'

 राजस्‍थान सरकार 75 आईपीएस का तबादला

राजस्‍थान सरकार 75 आईपीएस का तबादला

राजस्‍थान सरकार ने दो दिन पहले ही 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 22 जिलों के एसपी बदल डाले। प्रदेश में पहली बार अलग से बनी साइबर क्राइम सेल का डीजी रविप्रकाश मेहरड़ा को बनाया गया है। डीजी ट्रेनिंग की जिम्‍मेदारी जंगा श्रीनिवास को मिली है। वहीं, दिनेश एमएन को एसीबी से एडीजी क्राइम बनाया गया है।

 आईपीएस तेजीस्‍वनी गौतम का सर्विस रिकॉर्ड

आईपीएस तेजीस्‍वनी गौतम का सर्विस रिकॉर्ड

तेलंगाना के हैदराबाद स्थित SVPNPA में ट्रेनिंग के बाद जयपुर के बस्‍सी में बतौर एएसपी पहली पोस्टिंग मिली। इसके बाद एसीबी जयपुर में एसपी, एसीबी जोधपुर में एसपी, पीएचक्‍यू में डीसीपी, बांसवाड़ा एसपी, राजस्‍थान एसओजी में एसपी, चूरू व अलवर एसपी के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

 थियेटर भी करती हैं आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम

थियेटर भी करती हैं आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम

पूर्व में वन इंडिया हिंदी को दिए एक इंटरव्‍यू में आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम ने बताया था कि उनको थियेटर का काफी शौक है। 20 साल से थियेटर से जुड़ी हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2013 पास करके भारतीय पुलिस सेवा की अफसर बनने के बाद भी थियेटर नहीं छोड़ा। फर्क बस इतना है कि अब नुक्‍कड़ नाटकों के जरिए लोगों को पुलिसिंग व कानून की पेचिदगियां भी बताने लगी हैं।

 आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम का जीवन परिचय

आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम का जीवन परिचय

  • आईपीएस अधिकारी तेजस्‍वनी गौतम मूलरूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं।
  • तेजस्‍वनी गौतम का जन्‍म 16 जून 1989 को हुआ।
  • दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से बीए किया और लॉ की डिग्री हासिल कर रखी है।
  • दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय की टॉपर व गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रहीं।
  • साल 2013 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर डाली।
  • थियेटर के जरिए लोगों को जागरूक करती हैं। अजमेर में प्रेरणा नामक संस्‍था से जुड़कर नुक्‍कड़ नाटक के जरिए 67 बच्‍चों को नशा मुक्‍त करवाया।
  • कोरोना के दौरान तेजस्‍वनी गौतम चूरू में एसपी थीं। तब इन्‍होंने सोशल मीडिया के 17 कैटेगरी में प्रतियोगिताएं रखीं ताकि लॉकडाउन में अधिक से अधिक लोग अपने घरों में रह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+