रामगढ़ की विधायक बनते ही साफिया खान ने गोतस्करी पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
रामगढ़ की विधायक बनते ही साफिया खान ने गोतस्करी पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
Alwar News, अलवर। मॉब लिंचिंग और गोतस्करी के लिए देशभर में बदमान हुए अलवर के रामगढ़ की नई विधायक साफिया खान ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को रामगढ़ उप चुनाव के मतों की गणना के बाद विधायक साफिया खान (MLA Safia Khan) पत्रकारों से रू-ब-रू हुईं। इस दौरान उन्होंने गो तस्करी के मुद्दे पर कहा कि अब रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में छोटे छोटे शिविर लगाकर लोगों को गो तस्करी व गो के प्रति जागरूक किया जाएगा।

रामगढ़ की विधायक साफिया खान ने यह भी स्पष्ट किया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गोतस्करी नहीं होती है। यह तो सिर्फ गोतस्करों का एक रूट है। अब रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गौतस्करों के रूट में आने वाले पुलिस थानों के लापरवाह एसएचओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications