कौन हैं ये राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा, जिन्होंने खत्म किया VIP कल्चर, सरकारी सुरक्षा-कार से इनकार
Sanjay Sharma No Security No Car Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सुर्खियों में हैं। राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा के चर्चा में आने की वजह ये है कि इन्होंने VIP कल्चर खत्म कर दिया।
मंत्री संजय शर्मा ने सरकारी सुरक्षा, गाड़ी और एस्कॉर्ट लेने से इनकार कर दिया है। मंत्री होने के बावजूद शर्मा का सादगीपूर्ण जीवन लोगों को खासा रास आ रहा है।

दरअसल, अलवर से दूसरी बार विधायक बनकर 17 जनवरी को भजनलाल शर्मा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री का कार्यभार संभाला था। 4 फरवरी को सरकार को सबकुछ वापस लौटा दिया है।
मंत्री बनने के बाद संजय शर्मा को विशेष सुरक्षा मिली, मगर इन्होंने सरकारी गाड़ी और पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को लौटा दिया और अपने इलाके में पुलिस एस्कॉर्ट लेने से भी इनकार कर दिया है।
राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा कहते हैं कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है। भला उन्हें किसी से क्या डर हो सकता है। ऐसे में संजय शर्मा ने सरकारी गाड़ी व सुरक्षा लेने से मना कर दिया और खुद निजी कार इस्तेमाल कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा ने अपने निकटतम इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अजय अग्रवाल को 9087 मतों से पराजित किया था। संजय शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) को 90504 मत प्राप्त हुए थे।
ब्राह्मण चेहरे के तौर पर संजय शर्मा का नाम काफी मजबूत रहा है। संजय शर्मा तीन बार बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। शर्मा अलवर जिले की अलवर शहर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। संघ का करीबी माना जाता है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय शर्मा ने अजय अग्रवाल को हराकर जीत हासिल की थी। संजय शर्मा को कुल 90504 वोट मिले और अजय अग्रवाल को 81417 वोट मिल सके और वह 9087 वोटों से चुनाव हार गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में संजय शर्मा ने बीजेपी की टिकट पर कांग्रेस की श्वेता सैनी को 22,008 वोटों से हराया था।
-
Rajasthan Board 12th Result: आ गया राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, वेबसाइट डाउन होने पर कैसे चेक करें मार्क्स -
Rajasthan Board 12th Result: कब और कहां से मिलेगी 12वीं का ओरिजिनल मार्कशीट? किन चीजों का रखना होगा ध्यान? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
India Oil Production: भारत की वो जगह जहां पर हैं तेल का अथाह भंडार, हर दिन निकलता है हजारों लीटर Oil -
राजस्थान के मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की रामेश्वरम और मदुरै तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications