Rajasthan: कौन हैं कांग्रेस MLA Safia Khan, जो खुद को बता रही राम-कृष्ण का वंशज
Safia Khan MLA Ramgarh Alwar: खुद को राम-कृष्ण का वंशज बताने वाली मुस्लिम महिला सफिया खान उर्फ शाफिया जुबैर राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ से विधायक व मेव समाज की नेता हैं।
Safia Khan Ram-Krishna vansaj: मेव समाज की नेता और राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक सफिया खान उर्फ शाफिया जुबैर ने अपने वंशजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सफिया खान ने कहा कि वे राम और कृष्ण की वंशज है। उनका बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, सफिया खान अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पपड़ी बस स्टैंड से गोविंदगढ़ के सेमला खुर्द तक 66 किलोमीटर सड़क के शिलान्यास समारोह में शिरकत करने आई थीं।

इस दौरान विधायक सफिया खान ने कहा कि हम राम-कृष्ण का वंशज हैं। इसलिए सड़क शिलान्यास का कार्यक्रम भगवान कृष्ण के जन्म के मौके पर (जन्माष्टमी) रखा गया है।
कांग्रेस महिला विधायक सफिया खान ने भाजपा पर तंज भी कसते हुए कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। वह जनता को सांप्रदायिकता और जाति धर्म की नाम पर लड़वाने का काम करती है। भाजपा ने कभी देश का विकास नहीं किया।
सफिया खान खुद को राम-कृष्ण का वंशज बताने पर ही नहीं रुकी बल्कि कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के मतलब ही राम का गढ़ होता है। भगवान राम आदर्शों पर चले और 14 साल तक वनवास तक गए। कांग्रेस की भी यही विचाराधारा है।
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब विधायक साफिया खान ने खुद को राम-कृष्ण का वंशज बताया हो। इससे पहले भी बार इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कह चुकी हैं। मुस्लिम नेता साफिया खान की हिंदू धर्म में भी गहरी आस्था है।
विधायक सफिया खान का जीवन परिचय
- सफिया खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान की पत्नी हैं।
- सफिया खान ने 12 हजार 228 वोटों से चुनाव जीता था।
- सफिया खान मेव समाज से मुस्लिम महिला हैं, मगर हिंदू धर्म में भी आस्था रखती हैं।
- सफिया खान का जन्म 19 सितंबर 1967 को सिकंदराबाद में हुआ।
- सफिया खान व जुबैर खान के दो बेटे हैं।
- सफिया खान अलवर की जिला प्रमुख भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications